प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अलोपीबाग निवासी हार्डवेयर कारोबारी को अपने मित्र को छह लाख रुपये उधार देना महंगा पड़ गया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अपने दो बेटों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर लाठी डंडे व लोहे की रॉड से हमलाकर दिया। दारागंज पुलिस एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।अलोपीबाग निवासी पवन कुमार शुक्ला की तहरीर के मुताबिक, करीब पांच साल पहले दारागंज निवासी सुरेश यादव को जरुरत पड़ने पर छह लाख रुपये उधार दिया था। कई बार रुपये वापस मांगने पर सुरेश ने नहीं लौटाया है। यह भी पढ़ें- दुकान में मारपीट व तोड़फोड़ आरोप है कि सात जून को पवन अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी सुरेश यादव अपने दो बेटों के साथ पहुंचा और दुकान के अंदर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडे व लोहे की र...