बलिया, अप्रैल 25 -- बलिया, संवाददाता। निजी फर्म को भुगतान करने के लिए छह लाख एक हजार 384 रुपए के चेक का मामला उलझता जा रहा है। इस सम्बंध में चेयरमैन ने ईओ से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर गंभीर हुए चेयरमैन ने एक बार फिर ईओ को पत्र लिखा है। साथ ही उक्त चेक को निरस्त करने पर भी सवाल उठाए हैं।पत्र में लिखा है कि बिना चेयरमैन की सहमति के छह लाख एक हजार 384 रुपए का चेक तैयार करने के बाद ईओ द्वारा अपना हस्ताक्षर कर प्रस्तुत कर दिया गया। इस सम्बंध में स्पष्टीकरण मांगा लेकिन ईओ ने उपलब्ध नहीं कराया। यह भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले में दोषी करार, सुनायी गई सजा चेयरमैन ने इसे अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता बताया है। यह भी कहा है कि मेसर्स केडी कन्स्ट्रक्शन (मऊ) के पक्ष में उक्त राशि का भुगतान कराने के लिए आपसी मिलीभगत एवं वित्तीय अ...