छह राज्यों के 94 खातों में भेजे गए प्रोफेसर से ठगे गए 1.31 करोड़ रुपये
कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर, संवाददाता। प्रोफेसर से ठगे गए 1.31 करोड़ रुपये छह राज्यों के 94 खातों में ट्रांसफर किए गए। साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर प्रोफेसर से ठगी की थी। घटना की एहसास होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू की।
ठगी की प्रक्रिया आजाद नगर निवासी प्रोफेसर देवेश दुबे को साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा था। आरोपितों ने उन्हें अधिक मुनाफे का दिलाने का दावा किया। आरोपितों के झांसे में आकर उन्होंने 10 अगस्त से सात सितंबर के बीच कई बार में 1.31 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद उन्होंने खाते में मौजूद रकम निकालने का प्रयास किया तो निकाल नहीं सके। आरोपितों ने कमीशन के नाम पर करीब 34 लाख रुपये की मांग की। जिस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.