छह राउंड गोलियां चलीं, खान सर के कोचिंग सेंटर का गेट और बोर्ड तोड़ डाला; 2 घंटे तक बवाल में क्या-क्या हुआ
वरीय संवाददाता, जून 3 -- Khan Sir News: पटना में मशहूर खान सर के कोचिंग सेंटर में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज इलाका स्थित चर्चित खान सर के ग्लोबल स्टडीज परिसर में मंगलवार की रात करीब 10 बजे काफी संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा और पथराव किया। इस दौरान पांच से छह राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। असामाजिक तत्वों ने दीघा के बाटा निवासी उनके स्टाफ सह गार्ड चुनचुन कुमार को पकड़कर लाठी-डंडे से पीटा, जिसमें उसका सिर फट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। असामाजिक तत्वों ने संस्थान परिसर में लगे खान ग्लोबल स्टडीज के बोर्ड को तोड़ दिया तथा गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक उस इलाके में अफरातफरी मची रही। कोचिंग के बाहर सड़क पर छात्रों और आम लोगों की गहमागहमी रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.