छह माह से सड़क पर जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण
कन्नौज, जून 27 -- ठठिया संवाददाता। थाना समाधान दिवस में ग्राम भड़ाह के ग्रामीणों ने छह माह से मुख्य सड़क पर बने जलभराव की समस्या को लेकर तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।थाना क्षेत्र के मौजा सरसैई स्थित ग्राम भड़ाह निवासी लालता प्रसाद पुत्र श्रीराम ने तहसीलदार अवनीश कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर पिछले छह माह से गंदा पानी भरा हुआ है। इसी मार्ग से पूरे गांव के लोग, स्कूली बच्चे तथा अन्य राहगीर प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सबसे अधिक जलभराव प्रेमचंद पुत्र नाथूराम के घर के सामने है, जिससे लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.