विकासनगर, जून 3 -- विकासनगर के डाकपत्थर तिराहे पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल तो लगा दिए गए हैं लेकिन छह माह से अधिक समय से यह ट्रैफिक सिग्नल महज शोपीस बने हुए हैं। ट्रैफिक सिग्नल का संचालन कब किया जाएगा, यह तय नहीं हो पाया है। ट्रैफिक सिग्नल शुरू न होने से ट्रैफिक की व्यवस्था लड़खडाई हुई है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। मालूम हो कि डाकपत्थर तिराहा विकासनगर का सबसे व्यस्त तिराहा है। इस तिराहे पर एक ओर डाकपत्थर से आने जाने वाले वाहन निकलते हैं। दूसरी ओर चकराता और विकासनगर आने वाले वाहन भी इसी तिराहे से गुजरते हैं। विकासनगर से कैनाल रोड और कैनाल रोड से विकासनगर की ओर से आने वाले वाहन भी इसी तिराहे को पार करते हुए गुजरते हैं। तिराहा इतना चौड़ा नहीं है कि वाहन आसानी से मुड जाएं। मोड़ने के लिए ...