बेगुसराय, सितम्बर 2 -- बखरी, निज संवाददाता। लगातार छह माह तक खाद्यान्न का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्डों को निष्क्रिय किया जाएगा। यह जानकारी एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार राशन कार्डों की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक माह की 21 तारीख को ऐसे राशन कार्डों की सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों के स्मार्ट सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लॉगिन में उपलब्ध कराई जाएगी। अगले माह की पहली तारीख को ऐसे कार्ड स्वत: निष्क्रिय कर दिए जाएंगे और उन्हें राशन से वंचित कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड निष्क्रिय करने की प्रक्रिया एसडीओ ने बताया कि निष्क्रिय राशन कार्ड पर खाद्यान्न का उठाव एवं आवंटन रोक दिया जाएगा। हालांकि, संबंधित राशन कार्डधारियों के सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा होने पर निर्धारित सीमा के भीतर कार्...