आजमगढ़, मई 29 -- मुबारकपुर, संवाददाता। सरकारी योजनाओं और जनहित संदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिका परिषद मुबारकपुर की ओर से रोडवेज चौराहे पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई डिजिटल एलसीडी स्क्रीन छह माह से बंद पड़ी है। एलसीडी स्क्रीन बंद होने से राहगीरों, यात्रियों और आमजन को सरकार की योजनाओं, नगर निकाय की सूचनाओं और अन्य जागरूकता संदेशों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिका मुबारकपुर की ओर से शहर के सबसे व्यस्त रोडवेज चौराहे पर डिजिटल सूचना व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एलसीडी स्क्रीन लगाई गई थी। शुरुआत में इस स्क्रीन पर विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियान, यातायात नियमों, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और नगर निकाय की घोषणाओं का नियमित प्रसारण किया जाता था। यह भी पढ़ें- डेढ़ वर्...