श्रावस्ती, जून 26 -- रत्नापुर,संवाददाता। जनपद के मनिहार तारा गांव में पानी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पानी टंकी का काम अधूरा होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। हर घर जल पहुंचने के लिए सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत में एक पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है जिससे सबको स्वच्छ जल मिल सके। वहीं विकास खंड गिलौला के ग्राम पंचायत मनिहार तारा में पानी टंकी का निर्माण 283,09 लाख की लागत से कराया जा रहा था। इसके निर्माण के लिए इनफॉर्म विश्वनाथ लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन कंपनी ने टंकी निर्माण में केवल आधा पिलर खड़ा कर के लगभग 6 माह से गायब हैं। यह भी पढ़ें- छः माह से बंद पड़ा है पानी टंकी निर्माण कार्य छः माह बीतने के बाद पानी की टंकी का कार्य ठप है। ऐसे में ग्रामीण सुविधा के ...