पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर। सदर थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में छह माह से फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान चियांकी गांव निवासी बबीता देवी के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि बबीता देवी, सदर थाना कांड संख्या 134/2025 में नामजद आरोपी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी महिला अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...