गंगापार, मई 16 -- नाबालिग से दुष्कर्म के पंजीकृत मुकदमें में छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेजा। लगभग छह महीने पहले मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि शाहगंज थाना क्षेत्र के निवासी हंसराज तिवारी अक्सर अपनी रिश्तेदारी में मांडा के एक गांव में आते रहते थे। छह माह पहले नाबालिग किशोरी को तो बरामद कर मांडा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया था। तभी से आरोपी हंसराज फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि दुष्कर्म और पास्को अधिनियम के नामजद आरोपी को शाहगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेजा। न्यायालय से आरोपी को जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...