चंदौली, मार्च 7 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। व्यासपुर पेयजल योजना के तहत महाबलपुर स्थित ट्यूबवेल नंबर-1 से हो रही जलापूर्ति पिछले लगभग छह महीनों से दूषित बताई जा रही है। गंदा और बदबूदार पानी आने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। जिससे क्षेत्रवासी मजबूर होकर दूषित पानी पीने को विवश हैं। क्षेत्र के डॉ. हरिहर सिंह ने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय निवासी जयकुमार गुप्ता, गुड्डू, बबुलू, ओमप्रकाश, अनीसा, सुहानी, न...