अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खैर तहसील क्षेत्र में छह माह पूर्व एक खेत से चोरी हुए ट्रांसफार्मर का सुराग पुलिस अब तक न लगा सकी। बिजली विभाग भी वहां दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं कर सका। इसका खामियाजा किसान को भुगताना पड़ रहा है। सिंचाई न होने से फसल सूख रही है। जनसुनवाई में कोई राहत न मिलने पर किसान ने प्रधानमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम रुपपुर निवासी सुशीला चौहान के अनुसार, उसकी कृषि भूमि पर सिंचाई के लिए स्थापित ट्रांसफॉर्मर 25 अक्टूबर, 2025 की रात चोरी हो गया। घटना की सूचना अगले ही दिन विद्युत विभाग को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उसने कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई...