कुशीनगर, मार्च 29 -- कुशीनगर। हाटा क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग में हर घर जल योजना के तहत बने ओवरहेड टैंक से छह महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। परसौना बुजुर्ग के तीन टोलों की आबादी लगभग चार हजार है। इसमें ओझा टोला पर ओवरहेड टैंक बना है, जिससे पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन पंपहाउस में खराबी के चलते पानी की आपूर्ति छह महीने से बंद है। पानी की आपूर्ति न होने से घरों में लगी टोटियां बेकार पड़ी हैं। हालांकि दो टोले ओझा परसौना और तिवारी टोले के लोगों को पानी मिल रहा है। ग्रामीण राम बलवान मिश्र, बबलू मल्ल, इंद्रजीत, शैलेश सिंह, ब्यास सिंह, राम प्रसाद सिंह आदि का कहना है कि मुख्य टोले पर पानी नहीं मिलने से दिक्कतें हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.