फरीदाबाद, जून 20 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा शहर की कॉलोनियों को भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- छह माह से खुदी पड़ी गलियों से परेशानी बढ़ीस्थानीय समस्याएं संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, नंगला पार्ट 2 सरपंच चौक, गौंछी, बड़खल गांव आदि में छह माह से गलियां खुदी पड़ी है।मानसून आने को है ऐसे में लोगों को परेशानी बढ़ेगी, जिससे लोग काफी परेशान है। नगर निगम की ओर से छह महीने पहले सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, जीवन नगर पार्ट-2, नंगला पार्ट 2 सरपंच चौक, डबुआ कॉलोनी में सीवर-पानी की समस्या को दूर करने के लिए कार्य शुरू किए गए थे। पुरानी सीवर और पेयजल लाइनों को उखाड़ कर नई लाइने डाली गई।लेकिन इसके बाद अब तक इन क्षेत्रों की गलियों को नहीं बनाया गया। इन इलाकों में सड़कें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। कई ...