छह माह से उखड़ी पड़ी सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कन्नौज, मई 22 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में पिछले काफी समय से गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग उखड़ा पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक सड़क निर्माण नहीं हो सका। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग रखी है।इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गहिरा गांव का मुख्य मार्ग पिछले छह मार्ग मार्ग से उखड़ा पड़ा है। सड़क निर्माण के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के सुन्दरीकरण के लिए वह पिछले कई माह से शिकायत कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क टूटी होने के कारण ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो वह सड़क पर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.