किशनगंज, जून 7 -- किशनगंज। पिछले छह माह में जिले के विभिन्न थाना में पदस्थापित लापरवाही बरतने वाले 17 पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई हुई है।एसपी संतोष कुमार ने इन्हें निलंबित किया है।वहीं 38 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया था। इनमें 9 पुलिसकर्मियों को विभागीय दंड की कार्रवाई की गई है। निलंबित पुलिस पदाधिकारियों में पांच थानाध्यक्ष स्तर के पुलिस पदाधिकारी है। निलंबन की कार्रवाई में अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी भी शामिल है।यह कार्रवाई 10 जनवरी से अब तक की है। यह भी पढ़ें- एसपी की पदस्थापना के बाद छह माह में लापरवाह 17 पुलिसकर्मीआर्थिक अपराध और निलंबन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...