प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्क्रैप बिक्री का सालाना लक्ष्य छह माह में ही हासिल कर लिया। रेलवे बोर्ड ने 285 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य दिया था, जिसके मुकाबले उत्तर मध्य रेलवे ने 286.79 करोड़ रुपये का स्क्रैप निस्तारण कर लक्ष्य पूरा किया।महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा-निर्देशन और प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एसपी द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...