बागेश्वर, फरवरी 28 -- जनपद गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नमामि गंगे के तहत ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। डीएम ने नगर पालिका को निर्देश दिए कि लंबित लेगेसी वेस्ट का शत-प्रतिशत निस्तारण सितंबर तक सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। गरुड़ और कपकोट नगर पंचायतों ने स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएम ने कचरा मुक्त हुई भूमि को पार्क या अन्य जनोपयोगी कार्यों में विकसित करने तथा कपकोट को मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए। तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए परिवारों व सोख गड्ढों का विवरण मांगा गया। बेहतर स्वच्छता वाले गांवों को मॉडल स्वच्छ ग्राम बनाने, कचरा जलाने व प्लास्टिक फेंकने पर जुर्माना लगाने तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को शत-प्रतिशत लागू कर...