गोंडा, अप्रैल 29 -- गोण्डा, विधि संवाददाता। सदर तहसील में नायब तहसीलदार की कोर्ट छह महीने से नहीं चली है। बताया जाता है अक्टूबर से अप्रैल तक एक भी दिन नियमित सुनवाई नहीं हुई। इससे न केवल विवादित मामलों बल्कि अविवादित पत्रावलियों में भी आदेश लंबित पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर अधिवक्ताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है। बड़े अफसरों से शिकायत की बात कही है। वादकरियों सहजनवां के करूणाकर, श्याम बिहारी, बेहडा के रजीउद्दीन, श्यामपता, नरायनपुर ओली की ऊषा करछुलिया के बेचन, छबीले, बालपुर जाट के इसहाक का कहना है कि न्याय की आस में गरीब और लाचार लोग बार-बार तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। खासकर वे मामले, जिनमें किसी प्रकार का विवाद नहीं है, वे भी महीनों से लंबित पड़े हैं,। वकीलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.