बोकारो, मई 6 -- सेल एससी-एसटी इम्प्लॉइज फेडरेशन और बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) प्रबंधन के बीच त्रैमासिक बैठक इस्पात भवन में अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनिट अध्यक्ष सह केंद्रीय कमेटी सदस्य शम्भु कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत लाइजन पदाधिकारी शिप्रा निवेदिता हेंब्रोम द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। बैठक में फेडरेशन ने कर्मचारियों को नए आवंटित आवासों के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) को छह माह की समयसीमा के भीतर पूरा करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस पर प्रबंधन ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि तय समयसीमा में अनुरक्षण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-2 में पानी की टंकी नहीं होने से उत्पन्न जल संकट का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.