मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जन सुराज पार्टी मुंगेर की ओर से बुधवार को बिहार सरकार पर निशाना साधा गया। जिला महामंत्री आशीष कुमार ने कहा कि सरकार के कार्यकाल को छह माह पूरे हो चुके हैं, लेकिन जनता से किए गए वादे अब भी अधूरे हैं। कहा कि सरकार बनने से पहले बिहार की जनता से जो वादे किए गए थे, वे छह माह बाद भी पूरे नहीं हुए। जिलाध्यक्ष साहब मलिक ने कहा कि सरकार ने एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन नई सरकार बनने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिली। 94 लाख भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने का वादा भी अधूरा है। यह भी पढ़ें- युवा और मजदूर बेहाल, जन सुराज पार्टी ने सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि बिहार को जंगल राज से मुक्त बनाया जाएगा, परंतु राज्य में अपराध बढ़े हैं। कहा कि पलायन रोकने के ल...