गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन के जोनल कार्यालयों में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई महिला हेल्प डेस्क छह माह बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। महिला कर्मियों की तैनाती न होने के कारण हेल्प डेस्क धूल फांक रही है। इससे कार्यालय आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने करीब छह माह पहले ट्रांस हिंडन के वसुंधरा और मोहन नगर जोनल कार्यालय में हेल्प डेस्क का निर्माण कराया था। इसका उद्देश्य था कि कार्यालय में आने वाली महिलाएं अपनी शिकायतें और समस्याएं आसानी से दर्ज करा सकें और उन्हें उचित मार्गदर्शन मिल सके। इसके लिए अलग से काउंटर और बैठने की व्यवस्था भी बनाई गई थी। लेकिन हेल्प डेस्क तैयार होने के बाद भी इन पर महिला कर्मियों की नियुक्ति नहीं की गई। इसके कारण यह व्यवस्था अभी तक शुरू नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.