बलिया, जनवरी 28 -- बलिया। करीब छह माह पहले साइबर फ्राड के जरिये निकाला गया पैसा पुलिस के प्रयास से पीड़ित के खाते में बुधवार को वापस लौट सका। पुलिस का कहना है कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी मनीष ने दो अगस्त को खाते से 90 हजार रुपये धोखे से स्थानान्तरित करने की शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने के बाद साइबर सेल ने पैसे को होल्ड कर दिया। बैंक एकाउंट में होल्ड पैसे को पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस कराया। पुलिस का कहना है कि साइबर फ्राड़ के बचने के लिए कुछ सावधानी जरुरी है। उनका कहना है कि साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें । किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें। वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें। अज्ञात व्यक्ति अथवा अज्ञात मोबाइल नम्बर द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.