बेगुसराय, जुलाई 20 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत रानी- एक पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-160 पर सोमवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत छह माह से ऊपर के शिशुओं को पौष्टिक आहार खिलाने की शुरुआत की गई। मौके पर मौजूद महिला पर्यवेक्षिका रीना कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस रस्म का उद्देश्य अभिभावकों को यह समझाना है कि छह माह तक केवल माँ का दूध और उसके बाद माँ के दूध के साथ-साथ शिशुओं को घर के बने पौष्टिक व सुपाच्य ऊपरी आहार खिलाना जरूरी है। इससे बच्चों के शारीरिक विकास, दिमागी मजबूती और भविष्य में कुपोषण जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

कार्यक्रम का महत्व केंद्र की सेविका पूजा कुमारी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में छह माह की आयु पूरी करने वाले शिशुओं को पहली बार अन्न खिलाकर उनके स्वस्थ भविष्य की नींव रखी गई। ...