लखीमपुरखीरी, मई 3 -- रोडवेज बस अड्डा लगभग छह माह के लिए शहर से बाहर संचालित होगा। मौजूदा समय में बस अड्डे पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए पुरानी बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़कर नये सिरे से इसे बनाया जाना है। अस्थाई तौर में किराये के भवन को लेकर इसका संचालन करने की तैयारी है। संभवत: एलआरपी के आसपास बिल्डिंग खोजी जा रही है। एआरएम लखीमपुर डिपो गीता सिंह ने बताया कि पुराने बस अड्डा को छोड़कर नये सिरे से इसे बनाया जाना है। पुराने भवन को ढहाने के लिए पांच लाख रुपये का ठेका हुआ है। निर्माण कार्य के चलते अस्थाई तौर पर बस अड्डे को छह माह तक किराये की बिल्डिंग में चलाया जाएगा। इसके लिए बिल्डिंग तलाशी जा रही है। करीब 30 हजार रूपये महीना का किराया देकर इसे लिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के बाहर हाल ही में मिली वर्कशाप निर्माण को जमीन पर भी दस करोड़ ...