बरेली, जून 27 -- नवाबगंज। एक युवक ने दूसरे जिले में रहने वाली दूसरे धर्म की एक युवती से अपना धर्म छुपा कर उससे विवाह कर लिया। युवती को जब उसके दूसरे धर्म के होने की बात पता चली तो उसने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। अब वह उसका छह माह का बेटा लेकर फरार हो गया है। महिला अपने छह माह के बेटे को पाने के लिए दर-दर भटक रही है। परेशान महिला ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगायी है। मऊ जिले की रहने वाली एक युवती का आरोप है। कि दूसरे धर्म के एक युवक की उससे इंस्ट्राग्राम से जान पहचान हो गयी। यह भी पढ़ें- नाम छिपाकर दोस्ती फिर जबरन धर्मांतरण, युवती को ब्लैकमेल करने वाला साहिल गिरफ्तार, पहले से था शादीशुदा धीरे-धीरे आगे बढी बातचीत के बाद उनमें प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का आरोप है। कि उसने अपना धर्म...