छह माह की सड़क दुर्घटनाओं में 78 लोगों की हुई मौत
भदोही, जुलाई 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर चालकों की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक दिन सड़क दुर्घटना में लोग गंभीर रूप से चोटिल होने के साथ ही मौत के मुंह में समा जा रहे हैं। नियमों की अनदेखी, शराब का सेवन, जल्दी बाजी हादसे का कारण बन रहे हैं। यातायात पुलिस की आंकड़ों पर गौर करें तो छह माह में कुल 95 स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 78 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 115 लोग सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ज्ञानपुर, भदोही, औराई थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग को जवानों की तैनाती की जाती है। जिले में यातायात पुलिस विभाग द्वारा जिले में कुल 190 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। सुरक्षा की दृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.