मुरादाबाद, मई 14 -- नगर से ईदगाह रोड के ताली तालाब में गुरुवार की देर शाम अज्ञात महिला 6 माह की बच्ची को फेंक कर फरार हो गई। नागरिकों ने उसे बचा कर एक महिला को सौंप दिया। गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात महिला 6 माह की बच्ची को ईदगाह रोड पर ताली तालाब में फेंक कर भाग गई। वहां से गुजर रहे फहीम खान ने यह नजारा देखा तो तत्काल तालाब पर पहुंचकर बच्ची को जाल में फंसा हुआ पाकर उसे बाहर निकाल कर मौके पर पहुंची एक महिला को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...