आरा, जुलाई 16 -- -भरत तिवारी के आईडी का पिछले छह महीनों का संपूर्ण विवरण डिजिटल रूप से पूरी तरह सुरक्षित आरा। भोजपुर पुलिस की ओर से विभिन्न मीडिया माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भरत तिवारी एनकाउंटर कांड से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ महत्वपूर्ण वीडियो डिलीट किए जाने से संबंधित प्रसारित खबर को भ्रामक बताया गया है। कहा गया है कि प्रसारित हो रही खबर में वीडियो डिलीट करने में पुलिस की संलिप्तता का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस इस भ्रामक और तथ्यों से परे इस खबर का पूर्ण रूप से खंडन करती है। यह भी पढ़ें- तत्कालीन एसडीपीओ और थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस अधिकारियों का बयान कलमबंद पुलिस का बयान भोजपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि इस संवेदनशील मामले में साक्ष्यों की सुरक्षा और निष्पक्ष अनुसंधान सुनिश्चित करने के उ...