लखनऊ, सितम्बर 6 -- जन्म के महज तीन दिन बाद जिस मासूम को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, उसने छह महीने तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया। रविवार को उसकी सांसें थम गईं। लेकिन आखिरी वक्त में उसके पास कोई अपना नहीं था। छह माह की बच्ची की सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार स्थित एएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिवारीजन करीब 10 दिन पहले उसे अस्पताल में छोड़कर गांव चले गए थे। बच्ची की मौत के बाद अस्पताल ने परिवारीजनों को सूचना देने के लिए फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। देवरिया के लार थाना क्षेत्र निवासी सुमिता के घर छह माह पहले बेटी का जन्म हुआ था। जन्म के तीन दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। पिता ठाकुर गौरी उसे खुर्दही स्थित एएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। इसके बाद बच्ची छह महीने तक...