चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। रांची रेल मंडल के हटिया और नुआगांव के बीच रेलपटरी का आधुनिकीकरण कार्य को लेकर 6 से 8 मार्च तक लाइन ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 6 मार्च से 8 मार्च तक संबलपुर से 1 घंटे री शेड्यूल होकर चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 7 मार्च को संबलपुर से 1 घंटे री-शेड्यूल होकर चलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...