एटा, जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ से शुक्रवार छह सूत्रीय मांगपत्र मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी को सौंपा है। शुक्रवार को अरुणानगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ संरक्षक राजेश गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्र मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी से मिले। शिक्षामित्रों को उनका हक दिलाने के लिए वह उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने दिये मांग पत्र में टीईटी अनिवार्यता आदेश से शिक्षामित्र को पृथक रखा जाये। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों अध्यापक पद पर विद्यालयों में समायोजित किया जाए। वर्ष 2017 में आंदोलन 17 शिक्षामित्रों पर मुकदमें चल रहे हैं। मुकदमे वापस कराने की प्रक्रिया पूरी करायी जाए। समायोजन न होने तक 12 माह का मा...