छह महीनों से दादा -दादी अपनी पोती के लिए दर-दर भटक रहे
दुमका, मई 28 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -बाबुपुर गांव के पलटन दास की एक 18 वर्षीय युवती युगनी कुमारी बीते 13 नवंबर 2025 से लापता है। जो छह माह बीत जाने के बावजूद अब तक नहीं मिल पायी है। वहीं उक्त लड़की के दादा लुबा दास और दादी मोतिया देवी दर -दर भटकते हुए आज भी अपनी पोती का खोजबीन कर रहे है। पर उसे कोई सुनने वाला नहीं है। उसके दादा ने बताया कि उसे अब भय सताने लगा है। साथ ही बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढाई की है। मोबाइल भी अच्छी तरह चलाती है। घर का सभी काम करती थी। उसकी शादी भी लगभग तय हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- छह महीनों से दादा-दादी अपने पोती के लिए दर दर भटक रहा हालांकि वह गुंगी है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.