लातेहार, अप्रैल 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेतमा गांव में पिछले छह महीनों से आंधी-तूफान में गिरा बिजली का खंभा अब भी नहीं उठाया गया है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। खंभा गिरने के बाद से बिजली का तार जमीन के बेहद करीब झूल रहा है,जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। गांव में छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। हर पल अनहोनी का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। फिलहाल गांव में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...