कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- नगर पंचायत चायल के गांधी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले छह महीने से बंद है। आरोप है कि कार्यकत्री की लापरवाही से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वार्ड संख्या तीन गांधी नगर निवासी शिव बाबू पुत्र जंगबहादुर ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री लगभग छह महीनों से केंद्र पर नहीं आ रही हैं। कार्यकत्री की अनुपस्थिति के कारण छोटे बच्चों को मिलने वाली पूर्व प्राथमिक शिक्षा और अनुपूरक पोषण समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाएं भी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.