दुमका, मई 25 -- गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में रहने वाले आदिम जनजाति के करीब 22 परिवार पिछले छह महीनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। टोला में उपलब्ध दो सोलर टंकी और दो चापाकलों में से एक सोलर टंकी तथा दोनों चापाकल कई वर्षों से खराब पड़े हैं। एक समय विभाग द्वारा इन्हें चालू करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार, दूसरी सोलर टंकी, जो अब तक एकमात्र सहारा थी, वह भी करीब छह महीने से खराब पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सोलर टंकी वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर लगाई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक महीने पूर्व उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। बीडीओ के निर्देश पर सचिव और मिस्त्री गांव पहुंचे थे। जांच...