भागलपुर, मई 18 -- कहलगांव प्रखंड की रमजानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित विशनपुर गांव में करीब छह महीने से नल-जल योजना बंद पड़ी है। जलापूर्ति ठप रहने के कारण लगभग 600 परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में नाला निर्माण कार्य के दौरान नल-जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप टूटने के बाद से गांव में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीण यह भी पढ़ें- बांका: कसबा पंचायत के वार्ड चार में पेयजल संकट गहराया शंकर पासवान, पवन पासवान, सुग्रीव गोस्वामी, मुकेश गोस्वाम...