गढ़वा, जनवरी 28 -- कांडी, प्रतिनिधि। विधायक व सतबहिनी झरना विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने सतबहिनी झरना तीर्थ में गणतंत्र दिवस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों को छह महीना के अंदर गड्ढा मुक्त बना देंगे। विधानसभा क्षेत्र की चहुमुंखी विकास को लेकर वह संकल्पित हैं। उसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि विधायक मद की राशि का शत-प्रतिशत सदुपयोग क्षेत्र के विकास में खर्च किया जा रहा है। अभी पांडु व अन्य प्रखंड में इस मद से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारे विरोधी अनर्गल बातों का दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन लोगों को क्षेत्र में विकास का काम कर जवाब देंगे। विधायक ने सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के विकास को लेकर कहा कि इस स्थल के विकास की रूप रेखा तय कर ली गयी है। जल्द ही सभी विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.