छह महीने में भी नहीं बना 120 मीटर नाला, सुस्ती की भेंट चढ़ रहा लोहारों वाला तिराहा
शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। लोहारों वाला तिराहे पर नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का काम सुस्ती की भेंट चढ़ रहा है। नवंबर 2025 में शुरू परियोजना मई 2026 तक भी पूरी नहीं हो सकी है। हालत यह है कि छह महीने बाद भी न तो दोनों ओर नाला बन पाया और न ही सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हुआ। अधूरी खोदाई और निर्माण कार्य के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना के तहत महज 120 से 130 मीटर लंबाई में दोनों ओर नाला और करीब 150 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम होना है, लेकिन इसकी रफ्तार बेहद धीमी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के बड़े अधिकारियों से लेकर नगर निगम के पुराने और नए नगर आयुक्त तक कई बार निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन जमीनी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया। यह भी पढ़ें- अधूरे नाले को ले नगर आयुक्त ने बुडको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.