गोंडा, अगस्त 7 -- गोण्डा, संवाददाता। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय के महाराजा सुहेलदेव सभागार में देवीपाटन मंडल की पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत लगभग 18.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 16 पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने क्षेत्र के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने क्षेत्र के पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं...