छह महीने में पुलिस ने होल्ड कराए ठगी के 7.24 करोड़ रुपये
बरेली, मई 19 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। साइबर ठगी के लगातार सामने आ रहे मामलों में पुलिस ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। छह महीने के अंतराल में रेंज के चारों जिलों, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में हुई साइबर ठगी के मामलों में 7.24 करोड़ की रकम होल्ड कराई गई है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ही साइबर अपराध पर भी कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में हर जनपद में साइबर थाना और हर थाने पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। विगत छह महीन (नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक) विभिन्न माध्यमों से साइबर अपराध संबंधी कुल 8697 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6103 शिकायतों का निस्तारण कर 7 करोड़ 24 लाख 52 हजार 778 रुपये की धनराशि को होल्ड कराया गया है और 01 करो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.