आगरा, अप्रैल 25 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला गुलाबी गांव में एक नव विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नगला गुलाबी गांव में एक विवाहिता का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रवेश राणा मय पुलिस बल के पहुंच गए। घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और मृतका के मायके पक्ष को भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, दहेज हत्या का आरोप ससुरालीजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका प्रभा पत्नी पारस है। छह माह पूर्व...