छह महीने जेल में रहकर झेला ट्रायल, पीड़िता के मुकरते ही बरी
रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग लड़की के अपहरण, यौन उत्पीड़न और धमकी देने से जुड़े एक मामले में पोक्सो कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी मां दोनों पूर्व के बयान से मुकर गई। गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में रहकर ट्रायल फेस कर रहा युवक अथर अंसारी को अदालत ने शुक्रवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। युवक 5 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई थी और वह रास्ता भटक गई थी। मां ने भी आरोपों का समर्थन नहीं किया। यह भी पढ़ें- पीड़िता के बयानों में रहा विरोधाभास, दुराचार का आरोपित बरी यह भी पढ़ें- कोर्ट में पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाई पुलिस, आरोपी रिहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.