नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Amit Shah: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति अपने उफान पर है। तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दल लगातार मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के आते ही केवल छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए घोषणा पत्र जारी करने के बाद कोलकाता में गृहमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों ने पहले ही यूसीसी लागू कर दी है ताकि सभी नागरिकों पर एक समान कानून लागू हो। उन्होंने कहा, "भाजपा ...