मोतिहारी, मई 11 -- हरसिद्धि, एसं। मठ लोहियार पंचायत के छतवानिया टोला के अजय हत्या कांड में हरसिद्धि पुलिस ने मृतक की मां प्रेमा देवी के आवेदन के आधार पर छह महिला सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में प्रेमा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र की हत्या की धमकी अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी दी गई थी। अजय लुधियाना में काम करता था। उसे वे लोग धोखा देकर बुलवा लिए। शुक्रवार की रात्रि हम सभी अजय के साथ खाना खाकर अपने अपने अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह में देखा तो वह अपने कमरे में नहीं था। यह भी पढ़ें- अजय और तब्बू की लव स्टोरी में प्रेमिका ही निकली विलेन; आंख फोड़ने और गुप्तांग काटने से हुआ शक जब मवेशी बांधने बथानी पर गई तो देखा कि उसका हत्या कर शव को रस्सी के सहारे लटका दिया गया है। उसके शरीर पर जख्म के काफी निशान थे। तुरं...