बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शारदा फाउंडेशन द्वारा रविवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन चित्रगुप्त मंदिर सभागार बड़ी पोखर में किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली छह महिलाओं को "सखी शक्ति नारी सम्मान" से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संगीता कुमारी, रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय अंकिता सिन्हा, समाज सेवा में योगदान देने वाली सारिका भास्कर, एचआईवी एवं एड्स रोकथाम के लिए कार्यरत अम्बिका कुमारी, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षिका अनुपमा सिंह तथा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र से डॉ. रजनी वर्णवाल शामिल रहीं। इस दौरान एसडीजेएम रूबी कुमारी ने कहा कि महिलाओं के कई रूप हैं।यदि महिलाएं ठान लें...