गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिले के गोपालपुर थाना की पुलिस ने जिलेबिया मोड़ के समीप गुरुवार को वाहन जांच के दौरान एक पिकअप पर लदे छह मवेशियों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी योगेंद्र शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा, गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली टोला तकिया गांव निवासी ताहिर हुसैन के पुत्र नौशाद अली, राजा शाह के पुत्र कुर्बान अली तथा ग्यासुद्दीन शाह के पुत्र सलाउद्दीन अली के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ के बाद गुरुवार की शाम गिरफ्तार चारों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...