अल्मोड़ा, अप्रैल 30 -- द्वाराहाट। श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया गया। छह मई को यात्रा उदयपुर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा मल्ली मिरई स्थित गोल्ज्यू मंदिर, सरस्वती मंदिर, बद्रीनाथ रोड स्थित घटगाड़ तिराहे पर पहुंचेगी। यहां से नगाड़े-निशानों के साथ यात्रा मृत्युंजय मंदिर, हनुमान मंदिर, कालीखोली स्थित गोल्ज्यू मंदिर, हरज्यू, ताड़ीखेत गोल्ज्यू मंदिर पहुंचेगी। चमड़खान गोल्ज्यू मंदिर में रात्रि विश्राम और देव अवतरण कार्यक्रम होगा। सात मई को यात्रा हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेगी। यहां संजू मठपाल, मुकुल चौधरी, सुधीर साह, गगनदीप वर्मा, नारायण पांडेय, भवानी शंकर, सुरेश साह, धीरेन्द्र मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.