संतकबीरनगर, मई 30 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में जिला स्तर पर चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की। एमपीसी डीएसआर पोर्टल पर बाल मृत्यु की रिपोर्टिंग कम होने के कारण नाराजगी जताई। छह ब्लाक के बीसीपीएम से स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने बिंदुवार समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ एवं चिकित्सा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जननी सुरक्षा योजना का कार्य संतोषजनक न मिलन...